Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर विशाल शोभायात्रा के चलते ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट किए तैयार
Due to the huge procession on the light festival of Lord Valmiki, the traffic police prepared alternate routes.

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर विशाल शोभायात्रा के चलते ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट किए तैयार

जालंधर : महानगर जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव पर आज विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। बता दे कि महर्षि वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ले से शुरू होकर यह शोभायात्रा शहर की प्रमुख सड़को से गुजरेगी। इसके चलते रात 10 बजे तक शोभायात्रा के रूटों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। वहीँ लोगों की सहूलत के लिए, ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट तैयार किए हैं ताकि लोग ट्रैफिक जाम में न फंसे । इसके लिए शहर में कई जगहों से रूट को डायवर्ट भी किया गया है।

इन रास्तों से गुजरेगी शोभायात्रा

आपको बता दे कि शोभायात्रा महर्षि वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ला से शुरू होकर ज्योति चौक, पीएनबी चौक, मिलाप चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्‌डा होशियारपुर, टांडा चौक, माई हीरा गेट (सर्कुलर रोड), शीतला मंदिर, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, बस्ती अड्‌डे से होते हुए भगवान वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ले में पहुंचकर खत्म होगी।

शहर के यह प्रमुख चौक रहेंगे डायवर्ट

शोभायात्रा के चलते नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, पुली अली मोहल्ला, ज्योति चौक, जीपीओ (प्रेस क्लब) चौक, नामदेव चौक, शास्त्री चौक, प्रतापबाग मोड़, दमोरिया पुल (इकहरी पुली के सामने), रेलवे क्रॉसिंग अड्‌डा होशियारपुर, दोआबा चौक, रेलवे क्रॉसिंग अड्‌डा टांडा, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, फुटबॉल चौक, मोड़ हैनरी पेट्रोल पंप, टी-प्वाइंट गोपाल नगर, मोड़ महालक्ष्मी नारायण मंदिर नजदीक पुरानी जेल, टी-प्वाइंट शक्ति नगर चौक रहेंगे डायवर्ट ।

वहीँ इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान निर्धारित रूट की बजाय डायवर्ट रूट का ही प्रयोग करें । इससे लोग ट्रैफिक जाम में फसने से बच सकेंगे। इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए आप ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क है।

 


Leave a Reply