Latest news
न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू

India Living News

Hot News
You are currently viewing हिमाचल में हुई बारिश व बर्फबारी , पर्यटकों के रोहतांग जाने पर लगी रोक, मनाली-लेह मार्ग हुआ बंद
Rain and snowfall warning for next three days in Jammu and Kashmir

हिमाचल में हुई बारिश व बर्फबारी , पर्यटकों के रोहतांग जाने पर लगी रोक, मनाली-लेह मार्ग हुआ बंद

शिमला : हिमाचल में दो दिन के ऑरेंज अलर्ट के बीच रविवार को बारिश और बर्फबारी होने की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार विश्व प्रसिद्ध रोहतांग में एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीँ इसके अलावा बारालाचा, कुंजुम पास, मनाली, लाहौल-स्पीति, धौलाधार और चंबा की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, शेतीधार, दशोहर लेक, व्यास कुंड, मणिमहेश, कुगति, चौबिया, क्वारसी और जालसू में ताजा हिमपात होने की भी जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी मुताबिक इसके चलते दो दिन के लिए रोहतांग दर्रे में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है। जबकि , अटल टनल से आवाजाही सुचारु रहेगी। इसके बाद प्रदेश में पारे में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। वहीँ इस संबंध में एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए रोहतांग दर्रा होकर मनाली-लेह मार्ग को बंद कर दिया गया है , और लोगों से अपील की गई है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं।

 


Leave a Reply