Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing लगातार छठे दिन भी पेट्रोल डीज़ल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी, मुंबई में पेट्रोल हुआ 110 के पार, देखें आपके शहर का क्या हुआ रेट
Petrol diesel prices hiked again, petrol price nearing century in Jalandhar

लगातार छठे दिन भी पेट्रोल डीज़ल के दाम में हुई बढ़ोत्तरी, मुंबई में पेट्रोल हुआ 110 के पार, देखें आपके शहर का क्या हुआ रेट

नई दिल्ली : रविवार को लगातार छठे दिन भी पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से रविवार की सुबह जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल के रेट में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। इस कारण देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है । और इसी तरह डीजल का रेट 92.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है ।

वहीँ इसके बाद महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम 109.83 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 110.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा। इसी तरह डीजल का रेट 100.66 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल का रेट 104.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 95.93 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसके बाद तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल का दाम 101.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 97.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

बढ़ोतरी के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का दाम 101.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 93.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीँ भोपाल में पेट्रोल का भाव 112.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 101.91 रुपये प्रति लीटर हुआ । इसके अलावा पटना में पेट्रोल का रेट 107.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 99.36 रुपये प्रति लीटर हुआ । वहीँ रांची में एक लीटर पेट्रोल का दाम 98.66 रुपये हो गया । इसी तरह डीजल का भाव 97.98 रुपये प्रति लीटर हुआ ।

 


Leave a Reply