जालंधर : जालंधर शहर के थाना 6 के अंतर्गत आते लिंक रोड पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होने की खबर मिली है ,जिसमे बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक पर सवार कॉलेज जा रहे युवक युवती को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार युवक-युवती ट्रैक्टर के नीचे आ गए और गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए। घटना के बाद इलाज के लिए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। और सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी । मिली जानकारी अनुसार घायलों की पहचान मंगू बस्ती संत नगर का प्रशांत और होशियारपुर मुस्कान के रूप में हुई है और वे कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों कॉलेज जा रहे थे कि रस्ते में ये हादसा हो गया।