Latest news
नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

India Living News

Hot News
You are currently viewing जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई हथियारों की खेप की बरामद
Major success for security forces in Jammu and Kashmir, recovered consignment of weapons dropped by Pakistani drone

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई हथियारों की खेप की बरामद

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मिली जानकारी अनुसार यहां अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान से एक ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों की खेप को बरामद किया है। जानकारी मिली है कि इन गिराए गए पैकेट से एक एके राइफल, तीन मैगजीन और 30 गोलियां व एक दूरबीन बरामद हुई है।

वहीँ अधिकारियों के अनुसार, यह बरामदगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर फलैन मंडल के सौंजना गांव से हुई है। इसके अलावा अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत गांव की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जिसमें उन्हें तार से बंधा एक पीला पैकेट मिला जिससे हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ।

 


Leave a Reply