Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब की नई कैबिनेट का हुआ एलान, सात नए चेहरे हुए शामिल , नए म‍ंत्री कल लेंगे शपथ
Punjab's new cabinet announced, six new faces inducted, new ministers will take oath tomorrow

पंजाब की नई कैबिनेट का हुआ एलान, सात नए चेहरे हुए शामिल , नए म‍ंत्री कल लेंगे शपथ

चंडीगढ़ : पंजाब की नई कैबिनेट का एलान हो गया है। कैबिनेट में परगट सिंह, डा. राजकुमार वेरका, गुरकीरत कोटली, कुलजीत सिंह नागरा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत सात नए चेहरों को जगह मिली हैं। वहीँ इसमें कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के समर्थक साधू सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, राणा गुरमीत सिंह और गुरप्रीत कांगड़ समेत पांच पुराने मंत्रियों की छुट्टी हुई है। इसके अलावा कैप्टन सरकार के मंत्रिमंडल के आठ वरिष्ठ मंत्रियों को दोबारा मौका दिया गया है। CM चरणजीत सिंह चन्‍नी ने कैबिनेट के विस्‍तार बारे में राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। वहीँ सीएम ने जानकारी दी है कि नए मंत्रियों को कल शपथ दिलाई जाएगी।

कैबिनेट के नए चेहरे :- 

डा. राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, परगट सिंह, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत कोटली , राणा गुरजीत

इन्हे मिला दोबारा मौका :-

ब्रह्म मोहिंदरा, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया,अरुणा चौधरी ,रजिया सुल्ताना ,विजयइंदर सिंगला ,भारत भूषण आशु

इनकी हुई छुट्टी :-

बलबीर सिंह सिद्धू, साधु सिंह धर्मसोत , गुरप्रीत सिंह कांगड़,शाम सुंदर अरोड़ा ,राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

 


Leave a Reply