जालंधर : जालंधर में जबरदस्त एक्सीडेंट होने की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार हादसे में एंडेवर कार ने एक स्कूटी सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार परिवार के 3 लोगों की मौत मोके पर हो मौत हो गई। और दो लोग गंभीर ज़ख़्मी हो गए। जानकारी मिली है कि मरने वालों में पिता और बेटा-बेटी शामिल हैं।इसके अलावा मां और एक बेटा गंभीर घायल है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है वहीँ इलाज के दौरान डॉक्टर्स को बच्चे का पैर भी काटना पड़ा है । इसके बाद पुलिस ने कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। कार ड्राइवर दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है और वह जम्मू से लौट रहा था। फिलहाल उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार होशियारपुर के जोधा गांव से संदीप नाम का युवक अपने 3 बच्चों समर, जीविका, गैरी और पत्नी जसवीर कौर के साथ शकरपुर अपने ससुराल आ रहा था। और जब वह भोगपुर के पचरंगा गांव के नज़दीक पहुंचे तो वहां एंडेवर कार के साथ उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के वक़्त वहां बारिश हो रही थी। बताया गया है कि यह टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी हाईवे के किनारे बनी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में संदीप (35), उसकी बेटी जीविका (5) और समर (2) की मोके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा उनका एक बच्चा गैरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज़ के दौरान पैर काटना पड़ा। और महिला जसवीर कौर की अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है। वहीँ पुलिस मामले की जांच कर रही।