Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing हाईकोर्ट से पंजाबी सिंगर गुरदास मान को मिली बड़ी राहत , मिली अग्रिम जमानत
Punjabi singer Gurdas Mann got a big relief from the High Court, got anticipatory bail

हाईकोर्ट से पंजाबी सिंगर गुरदास मान को मिली बड़ी राहत , मिली अग्रिम जमानत

जालंधर : प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर गुरदास मान को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत , उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीँ इसके अलावा बुधवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने उन्हें एक हफ्ते के भीतर पुलिस इन्वेस्टिगेशन जॉइन करने के लिए भी कहा है। और इस मामले की 15 दिन बाद फिर से सुनवाई होगी। वहां हाईकोर्ट में गुरदास मान के वकीलों ने तर्क रखा कि गुरदास मान का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

और इसके अलावा पुलिस को उनसे कोई रिकवरी भी नहीं करनी है। उन्होंने कहा ऐसे में मान अग्रिम जमानत के हकदार हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस देते हुए मान को अग्रिम जमानत दे दी। अगर बात करें तो गुरदास मान को इस फैसले से बड़ी राहत मिली है , क्योंकि उन पर संगीन केस में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।

आपको बता दे कि गुरदास मान के खिलाफ थाना नकोदर में धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने नकोदर के डेरा बाबा मुराद शाह में मेले के दौरान डेरे के गद्दीनशीन साईं लाडी शाह को गुरु अमरदास जी का वंश बता दिया था। तो इसके बाद गुस्साए सिख संगठनों ने उनके खिलाफ IPC की धारा 295A के तहत केस दर्ज करवा दिया था ।

 


Leave a Reply