Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार का बड़ा फैसला , 15 सितंबर तक कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को भेजा जाएगा जबरन छुट्टी पर
Big decision of Punjab government, government employees who do not get corona vaccine till September 15 will be sent on forced leave

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला , 15 सितंबर तक कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को भेजा जाएगा जबरन छुट्टी पर

चंडीगढ़ : कोविड टीकाकरण को लेकर कैप्टन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब पंजाब में 15 सितंबर तक कोरोना का टीका न लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को जबरन अवकाश पर भेजा जाएगा। हालांकि इसमें उन कर्मचारियों को छूट होगी, जिनको मेडिकल कारणों से टीका नहीं लग पाया है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह फैसला वर्चुअल कोविड समीक्षा बैठक में लिया।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से त्योहारों से पहले सभी पात्र लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। और मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मामले को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाएंगे । और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए कि मिठाई की दुकान, ढाबों आदि के सभी कर्मचारियों को कम से कम एक टीका लग जाए।

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने त्योहारी सीजन को देखते हुए 30 सितंबर तक COVID प्रतिबंध का आदेश दिया है। इसके अलावा राजनीतिक समेत सभी सभाओं में 300 की सीमा तय की गई है। और मास्क के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।

 


Leave a Reply