Latest news
जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का हुआ निधन , एक्टर ने ट्वीट कर दी जानकारी
Akshay Kumar's mother Aruna Bhatia passed away, the actor tweeted the information

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का हुआ निधन , एक्टर ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली : बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अक्षय की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। अक्षय की माँ पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और अस्पताल में उनका इलाज़ चल रहा था। उनकी मां के निधन की जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। और उनकी मां के निधन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने दुख जाहिर किया है।

वहीँ कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अरुणा भाटिया को श्रद्धांजलि देते हुए अक्षय कुमार के लिए दुख जताया है। वहीँ बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर अक्षय कुमार की मां के लिए दुख जताते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ‘डियर अक्की, आपकी मां के निधन पर संवेदना व्यक्त कर रहा हूं। उन्होंने लिखा अरूणा जी की आत्मा को शांति मिले। और आपको और आपके परिवार के प्रति संवेदना, ओम शांति।’

वहीँ और भी कई फिल्मी सितारों ने अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के निधन पर शोक जताया है। वहीँ आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने अपनी मां के निधन की जानकारी खुद अक्षय ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए दी है। जैसे कि अभिनेता की मां पिछले कुछ दिन से बीमार थीं, और आईसीयू में थीं। तो 7 सितंबर को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर मां के लिए एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि अगले कुछ घंटे बहुत नाजुक हैं, और उन्होंने फैंस से दुआओं की अपील भी की थी।

माँ के निधन के बाद अक्षय ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अक्षय ने लिखा, ‘वह मेरा सबकुछ थीं….और आज अंदर से मैं बहुत दुखी महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया ने आज सुबह शांति से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो मेरे पिता के साथ दूसरी दुनिया में जाकर मिल गईं। मैं और मेरा परिवार जिस मुश्किल वक्त से गुज़रा, उसमें मैं अपकी दुआओं की बहुत इज्ज़त करता हूं। ओम शांति’।

 


Leave a Reply