Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में सरकारी बसों का चक्काजाम, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी अपनी मांग के चलते अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए
Important news for those traveling in buses in Punjab, read information

पंजाब में सरकारी बसों का चक्काजाम, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी अपनी मांग के चलते अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए

जालंधर : पंजाब में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी अपनी मांग के चलते अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। इसके चलते जालंधर में सरकारी बसों की आवाजाही ठप कर दी गई है। जिक्रयोग है कि सोमवार से पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल की वजह से पूरे पंजाब में करीब 2 हजार बसों की आवाजाही बंद रहेगी। और यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रहेगी। जिक्रयोग है कि सभी कच्चे कर्मचारी सरकार से उन्हें रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई बार 2 घंटे या पूरा दिन बस स्टैंड बंद रखकर प्रदर्शन किया था। लेकिन इसके बावजूद कोई बात नहीं बनी।

यहाँ तक कि ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना के साथ भी उनकी बैठक हुई, लेकिन रेगुलर करने पर कोई फैसला नहीं हुआ। आपको बता दे कि जिन सवारियों को जरूरी कहीं बस से जाना है, तो वे प्राइवेट बस के जरिए जा सकते हैं। वहीँ इसके अलावा रेगुलर कर्मचारियों वाली कुछ सरकारी बसें भी चलेंगी। वहीँ कर्मचारियों ने ऐलान कर दिया है कि आज की हड़ताल के बाद कल वो सिसवां फार्म हाउस जाकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का घेराव करेंगे। इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए लंबे रूट की सभी बसें रोक दी गई हैं।

 


Leave a Reply