Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing टीचर डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षण बिरादरी को दी बधाई, इस मौके पर डॉ एस राधाकृष्णन को अर्पित की श्रद्धांजलि
Prime Minister Narendra Modi congratulates the teaching fraternity on Teacher's Day, pays tribute to Dr. S. Radhakrishnan on the occasion

टीचर डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षण बिरादरी को दी बधाई, इस मौके पर डॉ एस राधाकृष्णन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे शिक्षण बिरादरी को बधाई दी व कोरोना महामारी के दौरान सभी नई चुनौतियों का सामना करते और नई तकनीक को सीखते हुए विद्यार्थियों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी सराहना भी की। इस अवसर पर
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट भी किया है। प्रधानमंत्री मोदी अपने ट्वीट में लिखते हैं कि शिक्षक दिवस पर, संपूर्ण शिक्षण बिरादरी को बधाई। जिसने हमेशा युवा मन को पोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये सराहनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नवाचार किया है व सुनिश्चित किया है कि छात्रों की शिक्षा यात्रा कोरोना महामारी के समय में जारी रहे। 

वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ एस राधाकृष्णन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की । और उन्होंने डॉ राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर कहा कि मैं डॉ एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं व उनकी विशिष्ट छात्रवृत्ति के साथ-साथ हमारे देश में योगदान को याद करता हूं। इसके आलावा शनिवार को, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश के शिक्षकों को बधाई दी व एक मजबूत व समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए शिक्षण समुदाय का आभार व्यक्त किया।

जिक्रयोग है कि भारत के पहले उपराष्ट्रपति (1952-1962) और शिक्षक व दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को चिह्नित करने के लिए हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। और यह दिन बच्चों व उनके गुरुओं के बीच के बंधन का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। और डॉ राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति (1962-1967) भी थे।

 


Leave a Reply