Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing किन्‍नौर लैंडस्लाइड हादसे में अब तक 14 शव निकाले गए , 20 से ज्‍यादा लोगों फंसे होने की आशंका

किन्‍नौर लैंडस्लाइड हादसे में अब तक 14 शव निकाले गए , 20 से ज्‍यादा लोगों फंसे होने की आशंका

हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के किन्‍नौर में लैंडस्लाइड हादसे के घटनास्थल पर पत्थर और मलबा लगातार गिरने के कारण राहत कार्य को रोका गया है। मिली जानकारी अनुसार अभी तक 14 शव निकाले गए हैं और 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वहीँ बकौल मुख्‍यमंत्री हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हज़ार की राशि दी जाएगी। इसके आलावा घायलों का निशुल्क उपचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा PM नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की और हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा है। वहीँ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NDRF और ITBP के जवानों से बात करके रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने और लोगों को बचाने के लिए निर्देश दिए है।

आपको बता दे हिमाचल प्रदेश के किन्‍नौर में पहाड़ दरकने से हुए हादसे में मलबे में कई लोग दबे हैं। वहीँ वीरवार सुबह 11 बजे के करीब एक बार फ‍िर से भूस्‍खलन शुरू हो गया, जिस कारण रेस्‍क्‍यू व सर्च आपरेशन को रोक दिया गया। लेकिन कुछ समय बाद फ‍िर से टीमें डट गईं। लेकिन अभी भी रुक रुककर मलबा गिर रहा है, जिस कारण राहत व बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। अभी भी 20 से ज्यादा लोगोने के फंसे होने की आशंका है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर घटनास्‍थल पर पहुंचे व उन्होंने रेस्‍क्‍यू व सर्च आपरेशन का जायजा लिया।

 


Leave a Reply