Latest news
शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो पंजाब में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा : सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दी... पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था DMA ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia से की विशेष मुलाक़ा... अरविंद केजरीवाल को झटका : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल BJP में शामिल हुए

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
Punjab CM Captain Amarinder meets Prime Minister Narendra Modi

पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली : पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। कैप्टन अमरिंदर ने प्रधानमंत्री से कृषि सुधार कानून रद्द करने की मांग उठाई । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि किसान आंदोलन से पंजाब की आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को 2 पत्र भी सौंपे हैं। जिसमे कैप्टन ने कृषि सुधार कानूनों की तत्काल समीक्षा और रद्द करने की मांग उठाई है।

कैप्टन ने कहा कि इन कानूनों की वजह से किसानों में व्यापक आक्रोश फैला है । उन्होंने कहा पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं और 400 से ज्यादा किसानों और खेत मजदूरों की जान भी जा चुकी है।

कैप्टन ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की जायज मांगों पर विचार करें और आंदोलन खत्म करवाएं। कैप्टन अमरिंदर ने गृह मंत्री अमित शाह से भी कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की मांग की है , ताकि आंदोलन खत्म हो सके। इससे पहले पिछले महीने कैप्टन ने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था कि केंद्र सरकार किसानों के साथ बातचीत शुरू करे और आंदोलन का हल निकाले।

 


Leave a Reply