Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतसर में टिफिन बम मिलने के बाद जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई – पुलिस कमिश्नर
Security beefed up in Jalandhar after tiffin bombs found in Amritsar - Police Commissioner

अमृतसर में टिफिन बम मिलने के बाद जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई – पुलिस कमिश्नर

जालंधर : अमृतसर में टिफिन बम मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अफसरों की एमरजेंसी बैठक बुलाई। इसके बाद जालंधर में रेड अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस के बम निरोधक दस्तों को भी हाई-अलर्ट कर दिया गया हैं। वहीँ संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए व्हॉट्सऐप नंबर 9646018201 जारी किया गया है। इस पर कोई भी आम व्यक्ति किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, घटना या अन्य हालात के बारे में बता सकता है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस लाइन में रिव्यू बैठक के बाद अफसरों को पेइंग गेस्ट (PG) की चेकिंग के लिए स्पेशल मुहिम चलाने को कहा गया है। और उसमें रह रहे सभी लोगों की वैरिफिकेशन के लिए कहा गया है। वहीँ बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों की जांच के लिए भी नाकाबंदी बढ़ाई जा रही है। खासकर, हाइवेज पर लगे नाकों को मजबूत करने को कहा गया है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए बम निरोधक दस्ते भी अलर्ट पर हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहें। किसी भी लावारिस वस्तु दिखे तो उसे न छुएं। खासकर, स्कूल बैग ,लावारिस टिफिन व पैकेट से दूरी बनाएं। इसके आलावा उन्होंने कहा कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करते हुए अतिरिक्त फोर्स लगा दी गई है। सार्वजनिक जगहों पर पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है।उन्होंने ने कहा सभी थानों के SHO को अपने इलाके में संदिग्ध लोगों व जमानत पर बाहर आए अपराधियों पर भी नजर रखने के लिए कहा गया है।

 

 

source link


Leave a Reply