चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा (PSEB ) बोर्ड ने शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 के लिए क्लास 12th का रिजल्ट घोषित कर दिया है । 12वीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं। इस वर्ष PSEB कक्षा 12वीं के लिए पंजीकृत 2,92,683 छात्रों के परिणाम घोषित किए गए हैं। इस साल पास प्रतिशत 96.48 प्रतिशत है । परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.34 प्रतिशत और लड़कों का 95.74 प्रतिशत रहा है।
PSEB 12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें :-
1: उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। 2: डाउनलोड परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें। 4: परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे, भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।