Latest news
जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing ट्रेन व प्लेटफाॅर्म पर यात्री बनकर लोगों को लूटने वाले दो नशेड़ी युवको को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
GRP police arrested two drug addicts who robbed people by becoming passengers on train and platform

ट्रेन व प्लेटफाॅर्म पर यात्री बनकर लोगों को लूटने वाले दो नशेड़ी युवको को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म व चलती ट्रेनों में यात्री बनकर लोगों को लूटने वाले दो आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी के अनुसार उनसे 2 मोबाइल व चोरी का बाकी सामान बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर बाकी वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है दोनों आरोपी नशेड़ी हैं और यात्रियों के भेष में नशा खरीदने के लिए यात्रियों का सामान चोरी करते थे।

थाना GRP के SHO धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि लॉकडाउन में ट्रेनें बंद थी तो तब चोरी की वारदातें कम हो गई थी। जब लॉकडाउन खुला और ट्रेनें चलनी शुरू हुई तो चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को रेलवे स्टेशन फगवाड़ा से तरुण कुमार व लवप्रीत सिंह को हिरासत में लिया गया। पुलिस को उनकी तलाशी लेने पर दो मोबाइल व चोरी के कपड़े बरामद हुए। यहाँ तक की आरोपियों ने जिस बैग में सामान डाला था, वह भी चोरी का निकला। मिली जानकारी के अनुसार वह यात्रियों के भेष में स्टेशन और ट्रेनों में घूमते थे और मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

 

 

source link


Leave a Reply