जालंधर : महानगर में दिन ब दिन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। हैरानी की बात है चोर बिजली के ट्रांसफर ही चोरी करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में ट्रांसफार्मर चोरी करते गिरोह के दो सदस्यों को लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि उनके चार साथी भागने में कामयाब रहे।
वह ट्रक लेकर चोरी करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है 3 का पूरा सामान निकाल उन्होंने ट्रक में लाद लिया। चौथे को निकालते वक्त ट्रांसफार्मर नीचे गिरने से आवाज हो गई और लोग जाग गए। जिसके बाद लोगों ने 2 को पकड़कर तुरंत पावरकॉम व पुलिस अफसरों को सूचित किया। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है। आरोपी कहां के रहने वाले हैं और फरार होने वाले में कौन-कौन शामिल हैं, इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
पावरकॉम के एक्सईएन सन्नी भागरा ने कहा कि मास्टर गुरबंता सिंह नगर स्थित इंदिरापुरम फ्लैट में 300 KV के 4 ट्रांसफार्मर लगे हैं। मंगलवार रात करीब एक बजे 6 चोर ट्रक लेकर ट्रांसफार्मर चोरी करने आए। जिनमे से दो चोरों को लोगों ने पकड़ लिया, व उनके 4 साथी भाग गए।