Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, कैबिनेट ने DA को 28% करने की दी मंजूरी
Central employees got gift, cabinet approved to increase DA to 28%

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, कैबिनेट ने DA को 28% करने की दी मंजूरी

नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इन्हें आज DA में बढ़ोत्तरी का तोहफा मिल गया है। सरकारी कर्मचारियों को इस दिन का लंबे समय से इंतजार था । बुधवार को यानि आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी। इस बैठक में ही यह फैसला लिया गया। अब सरकारी कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance, DA) पर लगी रोक को हटाने का फैसला लिया है। साथ ही सरकार पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (Dearness relief) पर लगी रोक को हटाने के लिए भी तैयार हो गई है।

ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डीए (DA) और डीआर (DR) की बहाली का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि डीए की दर 17 फीसद थी, जिसमें 11 फीसद की वृद्धि हुई है। जिससे अब यह 28 फीसद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह एक जुलाई 2021 से लागू किया जाएगा। इस कदम से सरकार पर 34,400 करोड़ रुपये का बोझ पड़ने का अनुमान है।

ठाकुर ने बताया कि कोविड की परिस्थितियों के कारण डीए में बढ़ोत्तरी पर रोक लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि 48 लाख 34 हजार केंद्रीय कर्मचारियों को और 65 लाख 26 हजार पेंशनर्स को इसका सीधा लाभ मिलेगा।सरकार के इस कदम से अगस्त महीने से केद्रीय कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी प्राप्त होगी। आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 17 फीसद डीए मिल रहा है। जनवरी 2019 में यह बढ़कर 21 फीसद हो गया था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण बढ़ोतरी को जून 2021 तक फ्रीज कर दिया गया।

 

 

source link


Leave a Reply