Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing फर्जी विवाह करवाने वाला गिरोह का भंडाफोड़, पढ़ें- पूरी कहानी
Fake marriage gang busted, read - full story

फर्जी विवाह करवाने वाला गिरोह का भंडाफोड़, पढ़ें- पूरी कहानी

इंदौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जिसमें एक मौलाना व दो महिलाएं मिलकर लोगों को शादी के नाम पर ठगते थे। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक , ये विवाह करने के इच्छुक जरूरतमंद व्यक्ति को जाल में फंसाते और मौलाना उनमें से किसी एक लड़की की शादी उस व्यक्ति से करवा देता। फिर दुल्हन कुछ ही दिन बाद घर से गहने, सामान, नकदी लूटकर फरार हो जाती। पुलिस ने गिरोह को उन्हीं के अंदाज में पकड़ा। एक पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) दूल्हा बनकर विवाह के लिए तीन लाख रुपये देने को राजी हुआ और जाल बिछाकर मौलाना सहित दोनों लुटेरी दुल्हनों को पकड़ लिया गया। तीनों को गिरफ्तार कर मंदसौर जिले के नारायणगढ़ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बताया जाता है कि आरोपित मौलाना मूलरूप से मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।

 

 

source link


Leave a Reply