Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सलमान और अलवीरा खान पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन
Salman and Alvira Khan accused of cheating, Chandigarh Police sent summons

सलमान और अलवीरा खान पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान , अलवीरा खान और उनकी कंपनी ‘बीइंग ह्यूमन’ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार दरअसल, चंडीगढ़ के एक व्यापारी ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि शोरूम खोलने के बाद सलमान की कंपनी दिल्ली से सामान नहीं भेज रही है और कंपनी की वेबसाइट भी बंद है। अब पुलिस ने सलमान, अलवीरा के अलावा बीइंग ह्यूमन के सीईओ प्रसाद कपारे और अन्य अधिकारियों संतोष श्रीवास्तव, संध्या, अनूप, संजय रंगा, मानव, आलोक को समन भेजे हैं और दस दिन के अंदर जवाब मांगा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायत में व्यापारी अरुण गुप्ता ने कहा कि सलमान के कहने पर उन्होंने मनीमाजरा के एनएसी एरिया में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से ‘बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी’ का शोरूम खोला था। शोरूम खुलवाने के लिए स्टाइल क्विंटेट ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड से एक अग्रीमेंट भी किया। इन सभी ने शोरूम तो खुलवा लिया लेकिन किसी तरह की भी मदद नहीं की। बीइंग ह्यूमन की ज्वैलरी जिस स्टोर से उन्हें देने के लिए कहा गया था, वह बंद पड़ा है। इस कारण उन्हें सामान भी नहीं मिल रहा है।

source link


Leave a Reply