Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में चलाया चेकिंग अभियान , सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ हुई वाहनों की चेकिंग
Jalandhar Commissionerate Police conducted checking campaign in the city, checking of vehicles along with public places

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में चलाया चेकिंग अभियान , सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ हुई वाहनों की चेकिंग

जालंधर : महानगर में कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार को शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों मंदिर, बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन जैसी जगहों की तलाशी ली गई। इस दौरान डीसीपी नरेश डोगरा के साथ-साथ कमिश्नरेट पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ देवी तालाब मंदिर के आसपास के इलाके, सोढल मंदिर के आसपास के इलाके और शहर में आने वाले बाहरी वाहनों की चेकिंग की गई है।

वहीं डीसीपी नरेश डोगरा का कहना था कि शहर में किसी को भी किसी हाल में कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर शहर के अंदर होने वाले अपराध पर काबू करने का प्रयास किया जाएगा।

शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में चलाए गए अभियान में वाहनों की ऑनलाइन चेकिंग भी की गई जिससे यह पता चल सके कि यह वाहन कहीं किसी और के नाम पर नंबर बदलकर तो नहीं चलाया जा रहा इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में डॉग स्क्वाड भी मौजूद रहा जिसकी सहायता से पुलिस ने हर आने जाने वाले व्यक्ति और सार्वजनिक स्थान की चेकिंग की गई।

 

 

source link


Leave a Reply