Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing उड़नसिख मिल्‍खा सिंह का निधन, पोस्‍ट कोविड के बने शिकार
flying-sikh-milkha-singh-passed-away-due-to-post-covid-problem

उड़नसिख मिल्‍खा सिंह का निधन, पोस्‍ट कोविड के बने शिकार

चंडीगढ़ : उड़न सिख के नाम से मशहूर महान एथलीट पद्मश्री‍ मिल्‍खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्‍होंने रात 11:30 बजे अंतिम सांस ली। मिल्खा सिंह कोरोना वायरस से तो उबर चुके थे लेकिन पोस्ट कोविड साइडइफेक्ट्स से वह नहीं उबर सके। उन्‍होंने चंडीगढ़ पीजीआइ में अंतिम सांस ली। वह 91 साल के थे। पांच दिन पहले ही उनकी पत्नी निर्मल मिल्‍खा सिंह का भी पोस्‍ट कोविड से निधन हुआ था।

मिल्‍खा सिंह के निधन पर राजनेताओं सहित खेल और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लाेगों ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, हरियाणा के गृह एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज, कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है और श्रद्धांज‍लि दी है।पंजाब के विभिन्‍न दलों के नेताओं, दिग्‍गज खिलाडि़यों ने भी मिल्‍खा सिंह के निधन पर शाेक जताया है और उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

 

 

source link


Leave a Reply