Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर जालंधर में AAP पार्टी ने लगाया धरना
protest-at-nakodar-chowk-regarding-postmatric-scholarship

पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर जालंधर में AAP पार्टी ने लगाया धरना

जालंधर : पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर जालंधर में आम आदमी पार्टी ने नकोदर चौक व रविदास चौक पर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान CM कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका गया। धरने के दौरान शहर का मुख्य चौक होने की वजह से भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा।

AAP पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर व सर्वजीत मानुके ने कहा कि पंजाब में दलित स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कॉलेजों ने 2 लाख बच्चों के रोल नंबर रोक दिए हैं। इसका कारण पंजाब सरकार की तरफ से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि न देना है। पंजाब सरकार के मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने स्कॉलरशिप में 64 करोड़ का घोटाला किया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की दलित विरोधी नीतियों की वजह से आज सैकड़ों बच्चे पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। जिसे उनकी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

आम आदमी पार्टी ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का रुपया दूसरी स्कीमों में लगाने व उसमें घोटाला करने के आरोप में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और लोक भलाई मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके लिए पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल चीमा DGP को पत्र भी लिख चुके हैं।

 

 

source link


Leave a Reply