Latest news
न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में सतगुरु कबीर महाराज जी के फ्लेक्स बोर्ड को उतार अकाली नेताओं का लगा बोर्ड, हुआ जमकर हंगामा
the-poster-of-satgur-kabir-maharaj-was-taken-down-by-the-sad-after-the-protest-of-the-brotherhood-the-akalis-got-their-board-down

जालंधर में सतगुरु कबीर महाराज जी के फ्लेक्स बोर्ड को उतार अकाली नेताओं का लगा बोर्ड, हुआ जमकर हंगामा

जालंधर : जालंधर में सतगुरु कबीर महाराज जी के पोस्टर को उतारकर उसकी जगह अकाली नेता कमलजीत भाटिया व एचएस वालिया का पोस्टर लगा दिया गया। इसका पता चलते ही कबीर पंथी भाईचारे में आक्रोश फैल गया। उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला बताते हुए नेताओं को फोन कर एतराज जताकर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा। हालांकि 2 घंटे तक जब कोई नेता पोस्टर वाली जगह पर नहीं पहुंचे तो भाईचारे ने झंडियां वाला पीर चौक पर ट्रैफिक जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए।

इसके बाद अकाली नेता वहां पहुंचे और माफी मांगकर अपना बोर्ड उतरवाया व सतगुरु कबीर महाराज का बोर्ड दोबारा वहां लगाया। अकाली नेता कमलजीत भाटिया ने कहा कि यह फ्लैक्स वाले की गलती है क्योंकि उसने यहां बाेर्ड लगाने के लिए सतगुरु कबीर महाराज जी का बोर्ड उतरवा दिया। उन्होंने कहा कि चाहे किसी ने भी किया हो, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए था, इसलिए वो कबीर पंथी भाईचारे से माफी मांगते हैं।

 

 

source link


Leave a Reply