Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing माता वैष्णो देवी भवन के पास लगी भयंकर आग, भैरो घाटी तक दिख रहीं आग की लपटें
Fierce fire near Mata Vaishno Devi Bhawan, flames visible till Bhairon Valley

माता वैष्णो देवी भवन के पास लगी भयंकर आग, भैरो घाटी तक दिख रहीं आग की लपटें

जम्मू : सूत्रों से बड़ी जानकारी मिली है कि कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में आग लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग ने तांडव मचा रखा है। आग पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चल रहा है। बतया जा रहा है कि जहां आग लगी है उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। आग की लपटें भैरो घाटी तक दिख रही हैं। 

जानकारी के मुताबिक वीआईपी गेट के पास काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आनन-फानन कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर बोर्ड के फायर विंग के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। 

बताया जा रहा है कि अभी तक आग पर करीब 80 फीसदी काबू पा लिया गया है। फिलहाल नुकसान के बारे में अभी तक श्राइन बोर्ड की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

 

 

source link


Leave a Reply