Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का केंद्र से सवाल, पिज्जा-बर्गर की होम डिलीवरी हो सकती है तो राशन की क्यों नहीं

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का केंद्र से सवाल, पिज्जा-बर्गर की होम डिलीवरी हो सकती है तो राशन की क्यों नहीं

नई दिल्ली : दिल्ली के घर-घर राशन पहुंचाने की योजना पर रोक लगाए जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि हम गरीबों को घर घर राशन पहुंचाना चाहते थे लेकिन इस योजना पर रोक लगा दी गई। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सवाल किया, ‘जब पिज्जा-बर्गर की होम डिलीवरी हो सकती है तो राशन की डिलीवरी घर-घर क्यों नहीं’। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राशन माफिया बहुत ताकतवर हैं। उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। राशन माफियाओं के सामने हमने हिम्मत जुटाई। हम पर सात बार हमले हुए। मेरी एक बहन के गले पर हमला किया गया। घर घर राशन योजना को माफियाओं ने निरस्त करा दी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले हफ्ते से घर-घर राशन पहुंचाने का काम शुरू होने वाला था। सारी तैयारी हो गई थी और अचानक केंद्र ने 2 दिन पहले इसे क्यों रोक दिया? ये कह के इसे खारिज किया गया है कि हमने केंद्र सरकार से इसकी मंजूरी नहीं ली। ये गलत है। हमने एक बार नहीं 5 बार मंजूरी ली है। कानूनन किसी मंजूरी की जरूरत नहीं है। राशन की होम डिलिवरी क्यों नहीं होनी चाहिए .

केजरीवाल ने कहा कि देश भर के लोग पूछ रहे हैं कि स्कीम क्यों रोक दी है। केद्र ने कोर्ट में हमारी योजना के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं की तो बाद में आपत्ति कैसे हो गई। हम गरीब लोगों को उनके घर पर राशन पहुंचाना चाहते थे तो केंद्र सरकार को आपत्ति क्यों हो गई।

 

 

source link


Leave a Reply