Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर तैनात किए 1400 पुलिस कर्मी – CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर
Commissionerate Police deployed 1400 police personnel for security arrangements in the city – CP Gurpreet Singh Bhullar

कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर तैनात किए 1400 पुलिस कर्मी – CP गुरप्रीत सिंह भुल्लर

जालंधर : समाज में शान्ति और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के साथ-साथ अमन कानून की पालना के चलते कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। पुलिस कमिश्नर जालंधर स.गुरप्रीत सिंह भुल्लर की तरफ से आज सभी एस.एच.ओज़ और जी.ओज अधिकारियों की बैठक दौरान सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लिया गया।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में अमन कानून की स्थिति को बनाए रखने के लिए 1400 पुलिस कर्मचारी तैनात किये गए हैं। उन्होनें कहा कि शहर में अमन शान्ति बनाई रखने के लिए हमारी तरफ से अनेकों सुरक्षा मापदण्डों को अपनाया गया है। स.भुल्लर ने बताया कि पूरी स्थिति पर बारीकी के साथ नजर रखने के लिए भारी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। उन्होनें कहा कि किसी को भी अमन कानून की स्थिति को अपने हाथों में लेने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।

उन्होनें लोगों को विश्वास दिलाया कि शहर में पहले ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं और कमिशनरेट पुलिस के सभी अधिकारियों को अपने -अपने अधिकार क्षेत्रों में सुरक्षा के चलते दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर की तरफ से एन.डी.पी.एस.एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में आरोपियों की जायजदें को ज़ब्त करने सम्बन्धित हुई प्रगति का भी जायज़ा लिया गया।

 


Leave a Reply