Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing कैप्टन कूटनीति, दिल्ली जाने से पहले सुखपाल खैहरा सहित AAP के तीन बागी विधायकों को कांग्रेस में किया शामिल
Captain Diplomacy, before going to Delhi, three rebel AAP MLAs including Sukhpal Khaira were included in the Congress

कैप्टन कूटनीति, दिल्ली जाने से पहले सुखपाल खैहरा सहित AAP के तीन बागी विधायकों को कांग्रेस में किया शामिल

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तीन सदस्यीय कमेटी के साथ मीटिंग करने के लिए चंडीगढ़ से दिल्ली चले गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले कैप्टन ऩे आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायक सुखपाल खैहरा, पिरमल सिंह और जगदेव सिंह को पार्टी में शामिल करवाया।बता दें, मुख्यमंत्री को आज कांग्रेस में कलह को शांत करने के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी से मिलने वाले हैं जो राज्यसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में बनी हुई है और इसमें पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत और सीनियर नेता जय प्रकाश अग्रवाल भी शामिल हैं।

इससे पहले कमेटी सभी विधायकों, सांसदों, राज्य सभा सदस्यों और सीनियर नेताओं से भी मिल चुकी है। आज कैप्टन अमरिंदर सिंह की बारी है। उनकी पार्टी प्रधान सोनिया गांधी से मिलने की सूचना तो कल से ही थी। मुख्यमंत्री 11 बजकर 40 मिनट पर हेलीकाप्टर के जरिए दिल्ली रवाना हुए।

कई दिनों से चर्चाएं थी कि आप के बागी नेता सुखपाल खैहरा दो अन्य विधायकों पिरमल सिंह व जगदेव सिंह के साथ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। यह तीनों विधायक आज कैप्टन के साथ रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये विधायक आज ही कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं।

 

 

source link


Leave a Reply