Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing एक्सीडेंट में कटा 4 साल की लड़की का पैर, डिप्टी कमिशनर ने इलाज़ के लिए 1 लाख की मदद दी
4-year-old girl's leg chopped off in an accident, deputy commissioner gave 1 lakh help for treatment

एक्सीडेंट में कटा 4 साल की लड़की का पैर, डिप्टी कमिशनर ने इलाज़ के लिए 1 लाख की मदद दी

जालंधर : कपूरथला की 4 साल की लड़की दीक्षा रोड एक्सीडेंट में पैर गंवा बैठी। जिसे डॉक्टरों ने 6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जोड़ तो दिया लेकिन इसका 2 लाख रुपए खर्चा आ गया। इसका पता चलते ही जालंधर के DC घनश्याम थोरी ने तुरंत एक लाख रुपया अस्पताल को अदा कर दिया। इसके अलावा उसकी दवाओं का करीब 50 हजार का खर्चा भी रेडक्रॉस सोसाइटी के जरिए दिया जाएगा। यह राशि आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के तहत मुहैया कराई जाएगी।

दीक्षा का कपूरथला में एक्सीडेंट हुआ। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी से उसका पैर जोड़ा जा सकता है। इसके बाद उसके जालंधर के रिश्तेदारों ने प्रशासन से वित्तीय मदद मांगी। जिसके बाद उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी को तुरंत एक लाख की रकम अस्पताल को देने को कहा।

दीक्षा की मदद के लिए वॉट्सऐप ग्रुप में मैसेज डाला गया था। वहीं DC घनश्याम थोरी ने इसे देखा और संस्था से संपर्क किया। इसके बाद सोशल एक्टिविस्ट राजकुमार चौधरी ने उन्हें पूरे मामले के बारे में जानकारी दी। DC थोरी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से ऐसे जरूरतमंद परिवारों की पूरी मदद की जाएगी।

 

 

source link


Leave a Reply