Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कोविड वैक्सीन ऑनलाइन बुक करवाने के लिए पहला पायलट प्रोजेक्ट शुरू
First pilot project started to book Kovid vaccine online in Punjab

पंजाब में कोविड वैक्सीन ऑनलाइन बुक करवाने के लिए पहला पायलट प्रोजेक्ट शुरू

जालंधर : कोविड वैक्सीन लगाने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। पंजाब में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू किया गया है। जिसमें 18 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति 500 रुपए देकर वैक्सीन लगवा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट कर स्लॉट बुक करवाना होगा। जालंधर में इसके लिए KMV कॉलेज, HMV कॉलेज और लायलपुर खालसा कॉलेज में वैक्सीनेशन साइट्स बनाई गई हैं। जहां सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक वैक्सीन लगवाई जा सकेगी।

अगर आप भी पेड वैक्सीन लगवाना चाहते हैं तो www.citywoofer.com/event/vaccination-drive पर क्लिक कर बुकिंग कर सकते हैं। इसमें 500 रुपए वैक्सीन के देने होंगे, जबकि करीब 43 रुपए ऑनलाइन पेमेंट का खर्च व टैक्स आदि देना होगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद अब वैक्सीनेशन की जगह के साथ तारीख भी चुन सकते हैं।

DC घनशयाम थोरी ने बताया यह पहल जिला राहत सोसाइटी की तरफ से की जा रही है। DC ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में मिलने वाली वैक्सीन के मुकाबले इसके रेट आधे से भी कम हैं। वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचने पर आधार कार्ड साथ होना जरूरी है। यह बुकिंग न तो कैंसिल होगी और न ही ट्रांसफर या रुपए रिफंड होंगे।

 

 

source link


Leave a Reply