Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के बस्ती शेख में हैंडटूल फैक्ट्री में जोरदार धमाका , महिला हुई जख्मी, कर्मचारी बाहर भागे
Strong blast in Handtool factory in Jalandhar's Basti Sheikh, woman injured, employees rushed out

जालंधर के बस्ती शेख में हैंडटूल फैक्ट्री में जोरदार धमाका , महिला हुई जख्मी, कर्मचारी बाहर भागे

जालंधर : सूत्रों से जानकारी मिली है कि जालंधर के बस्ती शेख में हैंडटूल फैक्ट्री में शनिवार को अचानक धमाका हो गया। जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है धमाका इलेक्ट्रिक ओवन के फटने से हुआ था। जिसके टुकड़े लगने से उस पर काम कर रही महिला जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उधर, धमाके की आवाज सुनकर अंदर काम कर रहे कर्मचारी बाहर की तरफ दौड़ पड़े।

हैंडटूल फैक्ट्री में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान काम चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री मालिक मुराद के अलावा यहां चार और कर्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान महिला कर्मी लोहे को गर्म करने के लिए फैक्ट्री में बने इलैक्ट्रिक ओवन के पास गयी तो अचानक ओवन फट गया। जिससे महिला घायल हो गयी और कर्मचारी बाहर भागे।

सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू शुरू कर दी , पुलिस इस लिहाज से भी जांच कर रही है कि वीकेंड लॉकडाउन होने के बावजूद फैक्ट्री कैसे चल रही थी।

 

 

source link


Leave a Reply