Latest news
नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस ने पकड़ा फर्जी कोरोना रिपोर्ट तैयार करने वाला गिरोह
Punjab Police arrested a gang that prepared a fake corona report

पंजाब पुलिस ने पकड़ा फर्जी कोरोना रिपोर्ट तैयार करने वाला गिरोह

फरीदकोट : एक तरफ जहाँ लोग कोरोना महामारी के कारण नुकसान झेल रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे अवसर मानते हैं। पुलिस ने कोरोना महामारी की पांच हजार रुपये में फर्जी पाजिटिव रिपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दोनों सदस्यों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में रमनदीप सिंह निवासी कोटकपूरा ने बताया है कि उसने कैदी बनकर फरीदकोट निवासी अविनाश चावला को फोन किया कि वह कैदी है और जेल से छुट्टी बढ़वाने के लिए उसे कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव चाहिए। उसने कहा कि चावला ने पाजिटिव रिपोर्ट बनाने के लिए आठ हजार रुपये की डिमांड की। सौदा पांच हजार रुपये में तय हो गया।

उन्होंने आरोपित को पैसे दे दिए। आरोपित ने उसे शाम सवा पांच बजे रिपोर्ट लेने को कहा। इस पर उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने अविनाश और सुखजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपितों से पूछताछ कर पता किया जाएगा कि इन्होंने अब तक किस-किस को फर्जी कोरोना रिपोर्ट दी है।

 

 

source link


Leave a Reply