Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing बेटी की लाश कंधे पर श्मशान ले जाने को मजबूर हुए थे पिता, DC ने दी 50 हजार की आर्थिक मदद
father-dc-forced-to-help-50-thousand-in-jalandhar-to-carry-crematorium-on-daughters-body

बेटी की लाश कंधे पर श्मशान ले जाने को मजबूर हुए थे पिता, DC ने दी 50 हजार की आर्थिक मदद

जालंधर : कोरोना जैसे लक्षण से मौत के बाद बेटी की लाश को कंधे पर श्मशान ले जाने को मजूबर हुए पिता की हालत पर आखिरकार प्रशासन को तरस आया। गुरुवार को DC घनश्याम थोरी ने उसे 50 हजार की आर्थिक मदद दी। उन्होंने सेहत विभाग को भी आदेश दिए कि जरूरतमंद परिवारों के कोविड मरीजों की मौत पर संस्कार में उनकी मदद करें। इसका जो भी खर्चा होगा, वो जिला प्रशासन वहन करेगा। DC ने कहा कि उन्हें पता चला कि परिवार जरूरतमंद है और 11 साल की बेटी सोनू को रुपए न होने की वजह से उन्हें कंधे पर अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाना पड़ा। इसलिए पिता दिलीप कुमार को यह चेक सौंपा गया।

रामनगर के रहने वाले दिलीप की 11 साल की बेटी की कोरोना जैसे लक्षणों से अमृतसर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 10 मई को जब वो बेटी को संस्कार के लिए ले जाने वाले थे तो आसपास के लोगों ने कोरोना के डर से अर्थी को कंधा देने से इनकार कर दिया। तब दिलीप बेटी सोनू की लाश कंधे पर ले गए। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। जिसके बाद मामला प्रशासन के ध्यान में आया था।

DC घनश्याम थोरी ने लोगों से अपील की कि अगर कहीं कोविड मरीज के अंतिम संस्कार में किसी तरह की परेशानी हो तो हमें 0181-2224417, 2224848 पर कॉल करें। उनकी पूरी मदद की जएगी।

 

 

source link


Leave a Reply