Latest news
पंजाब के इन शहरों में रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… होगी मॉक ड्रिल नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी

India Living News

Hot News
You are currently viewing शिअद डेमोक्रेटिक और टकसाली ने बनाई शिअद संयुक्त पार्टी, नया नाम शिरोमणि अकाली दल संयुक्त
SAD Democratic and Taksali formed SAD united party, new name Shiromani Akali Dal united

शिअद डेमोक्रेटिक और टकसाली ने बनाई शिअद संयुक्त पार्टी, नया नाम शिरोमणि अकाली दल संयुक्त

चंडीगढ़ : पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक ध्रुवीकरण शुरू हो गया है। राज्‍य में दो दलों का विलय कर नई सियासी पार्टी का गठन किया गया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) डेमोक्रेटिक और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) टकसाली का विलय हो गया है। दोनों पार्टियों का विलय होने के बाद अब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) संयुक्त के रूप में नई पार्टी सामने आई है।

सुखदेव सिंह ढींडसा शिरामणि अकाली दल (शिअद) संयुक्‍त के प्रधान बनाए गए हैं। इसके साथ ही पंथक नेता व पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा इस पार्टी के सरपरस्त होंगे। सोमवार को दोनों पार्टियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है। नई पार्टी के गठन के साथ ही राज्‍य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तोड़जोड़ और ध्रुवीकरण तेज हाेने की संभावना है।

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सुखदेव सिंह ढींडसा ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को कोरोना और किसान संघर्ष के दौरान दान के रूप में आई राशि का विवरण मांगा है।

 

 

source link


Leave a Reply