Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के लुधियाना में लूट के लिए गला दबाकर महिला की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में फैली सनसनी
woman-murderd-for-robbery-at-jain-colony-in-ludhiana

पंजाब के लुधियाना में लूट के लिए गला दबाकर महिला की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में फैली सनसनी

लुधियाना : लुधियाना में भामियां कलां की जैन काॅलोनी में साेमवार काे लूट के इरादे से महिला की गला दबा कर हत्या कर दी गई। घटना का पता उस समय लगा जब आंगन में पड़े शव के पास ढाई साल का बेटा रोता हुआ बैठा था। इलाके के महिला काे फाेर्टिस अस्पताल में पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उसे देखते ही मृतक करार दे दिया।

दिनदहाड़े हुई हत्या का पता चलते ही एसीपी साहनेवाल सिमरनजीत सिंह लंग तथा थाना जमालपुर प्रभारी कुलवंत सिंह मल्ली पुलिस टीम, डाग स्कवायड तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। घटना के बाद लाेगाें में दहशत का माहाैल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मेघा मल्होत्रा (30) पत्नी करण मल्होत्रा के रूप में हुई। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। पड़ोस में रहने वाली महिला ने गेट खुला देख कर अंदर की तरफ देखा। वहीं बरामदे में उसे महिला की टांगे नजर आईं। उसने घबरा कर आस पास के लोगों को इकट्ठा किया। लोगों ने जब गेट खोल कर देखा तो फर्श पर महिला का शव पड़ा था। उसका ढाई वर्ष का बेटा पास बैठा रो रहा था।

महिला का गला घोंट कर हत्या की गई। उसके गले में मोबाइल को चार्ज करने वाली लीड तथा एक रुमाल लिपटा हुआ मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कमरे के अंदर पड़ी अलमारी खुली पड़ी थी। जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या लूट के इरादे से की गई। बताया जा रहा है कि करण मल्होत्रा अकाउंट तथा आन डिलीवरी की प्राइवेट जाब करता है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।

 

 

source link


Leave a Reply