Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां को जंगलात घोटाला मामले में मिली राहत, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
Former Congress minister Sangat Singh Giljian got relief in the forest scam case, the High Court gave this order

पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां को जंगलात घोटाला मामले में मिली राहत, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

चंडीगढ़ : खबर है कि जंगलात घोटाला मामले में पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां को राहत मिली है। बता दे कि उनकी गिरफ्तारी पर रोक 2 हफ्ते के लिए बढ़ गई है। सोमवार को केस की सुनवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यह आदेश दिए है । वहीँ पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार से केस की स्टेट्स रिपोर्ट मांगते हुए गिरफ्तारी पर 25 जुलाई तक रोक लगाई थी। हाईकोर्ट ने उसी दिन पूर्व मंत्री को अंतरिम राहत दी थी। वहीँ सोमवार को हुई सुनवाई में सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। इसके बाद हाईकोर्ट ने 2 हफ्ते में जवाब देने को कहा है।

आपको बता दे कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस सरकार के वक्त हुए जंगलात घोटाले में मोहाली में केस दर्ज किया है। इस केस में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी में संगत सिंह गिलजियां को भी नामजद किया गया है। इसके अलावा इस मामले में विजिलेंस ने पूर्व मंत्री गिलजियां के भतीजे दलजीत गिलजियां को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। फिलहाल दलजीत गिलजियां विजिलेंस के रिमांड पर है।

 


Leave a Reply