Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में आज से 18+ वालों को लगेगी वैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट ने भेजी एक लाख डोज
22 thousand doses of Kovishield vaccine reached Jalandhar, know where the vaccine will be taken in the city today

पंजाब में आज से 18+ वालों को लगेगी वैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट ने भेजी एक लाख डोज

चंडीगढ़ : पंजाब में आज से वैक्‍सीनेशन का अगला चरण शुरू होगा। राज्य में 18 से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों को भी आज से वैक्सीन लगाने की शुरुआत की जाएगी। पंजाब सरकार को इसके लिए वैक्‍सीन की एक लाख डोज मिल गई है। सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया ने पंजाब सरकार को एक लाख डोज की सप्लाई भेज दी है। इसे सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों के लिए आरक्षित किया गया है। इस आयु वर्ग में टीकाकरण की शुरुआत निर्माण क्षेत्र में जुड़े लोगों से की जाएगी।

पंजाब सरकार ने एक लाख डोज में से 70 फीसद वैक्सीन सह-बीमारियों से पीडि़त लोगों और 30 फीसद डोज इसी आयु वर्ग के उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाले कामगारों व कर्मचारियों के लिए आरक्षित कर दी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के टीकाकरण के पहले पड़ाव को बड़े शहरी केंद्रों तक ही सीमित रखा जाएगा।

मई महीने में पहले इन लोगों को लगेगी वैक्सीन-

– निर्माण कामगार।

– सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी।

– सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों के अध्यापक व अन्य स्टाफ।

 

source link


Leave a Reply