Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing 1 जून से Google बंद कर रहा है अपनी मुफ्त सर्विस, अब यूजर्स को देना होगा इतने रुपये चार्ज
From June 1, Google is discontinuing its free service, now users have to pay so much money

1 जून से Google बंद कर रहा है अपनी मुफ्त सर्विस, अब यूजर्स को देना होगा इतने रुपये चार्ज

नई दिल्ली : Google एक जून से अपनी मुफ्त सर्विस बंद करने जा रहा है। दरअसल Google की तरफ से Google Photo मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा एक जून 2021 से बंद कर रहा है। मतलब अब Google की ओर से Google Photo के क्लाउट स्टोरेज के लिए चार्ज वसूला जाएगा। अगर आप Google ड्राइव या फिर किसी अन्य जगह अपनी फोटो और डेटा को स्टोर करते हैं, तो इसके लिए आपको चार्ज देना होगा। कंपनी की तरफ से पहले ही इसका ऐलान कर दिया गया था।

मौजूदा वक्त में Google की तरफ से ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त स्टोरेज की सुविधा दी जा रही है, जिससे यूजर्स अपनी फोटो या अन्य डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन स्टोर कर सकें, जिसे इंटरनेट के माध्यम से कहीं भी एक्सेस कर पाएंगे। हालांकि Google की तरफ से ग्राहकों को एक जून 2021 से मात्र 15GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा दी जाती है। यूजर्स अगर इससे ज्यादा फोटो या डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन स्टोर करना चाहतें हैं, तो उन्हें चार्ज देना होगा।

कितना देना होगा चार्ज

अगर यूजर्स को 15GB से एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत होती है, तो उन्हें प्रतिमाह के हिसाब से 1.99 डॉलर (146 रुपये) चार्ज देना होगा। कंपनी की तरफ से इसे Google One नाम दिया गया है। जिसका वार्षिक सब्सक्रिप्शन चार्ज 19.99 डॉलर (करीब 1464 रुपये) है। यूजर्स को नई फोटो और वीडियो को स्टोरेज के लिए चार्ज देना होगा। पुराने फोटो पहले की तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर रहेंगी। Google Pixel 2 स्मार्टफोन ग्राहक मुफ्त हाई क्वॉलिटी फोटो बैकअप का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसी तरह Google Pixel 2,3,4,5 स्मार्टफोन यूजर्स को भी फ्री फोटो और वीडियो स्टोरेज की सुविधा मिलेगी।

 

 

source link


Leave a Reply