Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing मकसूदां सब्जी मंडी में अब एक-एक दिन छोड़कर लाल व पीले पास से होगी रेहड़ी वालों की एंट्री-SDM 2 हरप्रीत सिंह अटवाल
Leaving every single day in Maqsoodan vegetable market, red and yellow pass will be entered by street vendors - SDM 2 Harpreet Singh Atwal

मकसूदां सब्जी मंडी में अब एक-एक दिन छोड़कर लाल व पीले पास से होगी रेहड़ी वालों की एंट्री-SDM 2 हरप्रीत सिंह अटवाल

जालंधर : शहर की मकसूदां सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमण के खतरे पर अफसरों की नींद टूटने लगी है। अब यहां भीड़ घटाने व सोशल डिस्टेंस बरकरार रखने के लिए दो बड़े फैसले लिए गए हैं। मंडी में फल-सब्जी खरीदने वाले रेहड़ी वालों की गिनती कम करने के लिए पास जारी किए जाएंगे। प्रशासन की तरफ से लाल व पीले रंग के पास दिए जाएंगे। यह पास आधे-आधे होंगे और एक रंग के पास वालों को एक दिन छोड़कर मंडी में जाने की इजाजत मिलेगी। इसी तरह अब एक-दूसरे से सटी आढ़त की दुकानों के बजाय ओपन में मंडी लगेगी। वहां पर सोशल डिस्टेंस के हिसाब से दूरी तय कर प्लेटफॉर्म बना सामान बेचा जाएगा।

यह व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी जाएगी। रेहड़ी वालों के लिए पास लेने की व्यवस्था मार्केट कमेटी के ऑफिस में की गई है। यहां से पास मिलने के बाद उसे दिखाकर ही मंडी के भीतर एंट्री मिलेगी। इसके अलावा मंडी के गेट पर कोरोना टेस्ट पहले की तरह जारी रहेंगे।

शुक्रवार को इस संबंध में SDM 2 हरप्रीत सिंह अटवाल ने जिला मंडी अफसर मुकेश कैले के साथ मिलकर आढ़तियों से बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि कोविड नियमों का पालन करवाने के मकसद से यह फैसले लिए गए हैं।

 

source link


Leave a Reply