Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जमीनी विवाद काे लेकर भिड़ गए एएसआइ भाई, एक ने दूसरे को मारी गोली, मची अफरा तफरी
police-asi-shoots-brother-in-domestic-dispute-in-ludhiana

जमीनी विवाद काे लेकर भिड़ गए एएसआइ भाई, एक ने दूसरे को मारी गोली, मची अफरा तफरी

लुधियाना : जिले के हैबोवाल की गोपाल नगर पुली इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया। जब पुलिस की वर्दी पहने दो एएसआई सगे भाई आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि एएसआइ ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल कर पहले हवा में और फिर सीधा फायर कर दिया। गोली उसके एएसआई भाई के पेट में जा लगी। बताया जा रहा है कि प्रापर्टी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।

वारदात के बाद आरोपित एएसआइ जनकराज मौके पर जिप्सी में सवार होकर फरार हो गया। घायल को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का पता चलते ही एडीसीपी-3 समीर वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घायल की पहचान विजय नगर निवासी विजय कुमार के रूप में हुई। वो नगर निगम में बतौर एएसआइ तैनात है। आरोपित जनक राज हैबोवाल के ही हकीकत नगर का रहने वाला है। थाना हैबोवाल पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

source link


Leave a Reply