Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में सगे भाई का क़त्ल कर फरार हुए दोषी को पुलिस ने 12 घंटों में ट्रेस कर किया गिरफ्तार
brother-stabbed-to-death-for-300-rupees-murderer-arrested-after-12-hours

जालंधर में सगे भाई का क़त्ल कर फरार हुए दोषी को पुलिस ने 12 घंटों में ट्रेस कर किया गिरफ्तार

जालंधर : महज 300 रुपए के लिए बड़े भाई की छाती में चाकू मार कत्ल करने वाले छोटे भाई को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कत्ल की यह वारदात उस वक्त हुई, जब दोनों भाई इकट्‌ठा बैठकर शराब पी रहे थे। मामला सोमवार देर रात का है। वारदात के बाद पुलिस ने मौके से फरार हुए भाई के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया था। जिसे महज 12 घंटे बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कबीर नगर की गली 6 में किराए पर रहने वाले बिरजानंद के मुताबिक सोमवार की रात को उसका बड़ा बेटा पंकज छोटे भाई राेहित के साथ कमरे में शराब पी रहा था। दोनों ने कहीं दिहाड़ी की थी, जिसके पैसे पंकज के पास आए थे। शराब के नशे में ही रोहित बड़े भाई पंकज से पैसे मांगने लगा। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया।

दोनों आपसस में हाथापाई करने लगे। इसी दौरान दोनों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि रोहित ने चाकू उठाकर पंकज की छाती पर मार दिया। जिससे पंकज बुरी तरह से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख रोहित मौके से फरार हो गया। जिसे अब पुलिस ने काबू कर लिया है। DCP इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि कत्ल के आरोपी रोहित को गिरफ्तार करने के बाद उससे चाकू बरामद कर लिया गया है।

 

source link


Leave a Reply