Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के इस जिले में नियम तोड़ रस्म किरिया में पहुंचे 100 से ज्यादा लोग, चला पुलिस का डंडा
ludhiana-police-raids-palace-hall-organizing-last-rites-of-a-man-with-100-persons-gathering

पंजाब के इस जिले में नियम तोड़ रस्म किरिया में पहुंचे 100 से ज्यादा लोग, चला पुलिस का डंडा

लुधियाना : पंजाब में कोरोना महामारी के बढ़ते कहर के बावजूद लोग नियमों को तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। शहर के सुंदर नगर एरिया में स्थित किंग्स पैलेस में दिवंगत व्यक्ति की रस्म किरिया के दौरान कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाकर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। भनक लगने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तत्काल हॉल खाली करवाया। पुलिस कार्रवाही कर रही है।

जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह नाम के व्यक्ति के पारिवारिक सदस्यों उसके निधन के बाद किंग्स पैलेस में रस्म किरिया रखी थी। प्रशासन ने पहले ही आदेश दिए हैं कि रस्म किरिया में 20 से ज्यादा लोग उपस्थित नहीं हो सकते हैं। बावजूद इसके इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया।

आयोजक और पैलेस संचालक पर दर्ज होगा केस

आयोजक और पैलेस संचालक पर दर्ज होगा केस पुलिस के अनुसार आयोजक के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही पैलेस के संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज होगा।

 

source link


Leave a Reply