Latest news
जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing विकराल हुआ कोरोना संकट, प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे हालात की समीक्षा, बंगाल में होने वाली रैलियां रद कीं
prime-minister-modi-will-be-chairing-high-level-meetings-to-review-the-covid19-situation

विकराल हुआ कोरोना संकट, प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे हालात की समीक्षा, बंगाल में होने वाली रैलियां रद कीं

नई दिल्‍ली : देश में कोरोना महामारी ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया है। देश में जारी मौजूदा कोरोना संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को कोरोना महामारी के चलते पैदा हुए हालात की समीक्षा करेंगे। इसकी जानकारी उन्‍होंने ट्वीट करके दी है। यही नहीं पीएम मोदी ने बंगाल में शुक्रवार को होने वाली अपनी सभी रैलियों को रद कर दिया है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने महामारी की भयावहता को देखते हुए कठोर आपदा प्रबंधन कानून 2005 को भी लागू कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘कल मैं कोरोना महामारी के चलते पैदा हुए हालात की समीक्षा करने के लिए उच्च-स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करूंगा। इस वजह से मैं पश्चिम बंगाल नहीं जाऊंगा।’ इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता और इसकी आपूर्ति को लेकर गुरुवार को वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाए जाने के रास्तों और विकल्पों पर बातचीत की। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, गृह सचिव, स्वास्थ्य सहित अन्य मंत्रालयों और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

source link


Leave a Reply