Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के IPS कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दिया इस्तीफा, CM कैप्टन अम‍रिंदर सिंह ने किया नामंजूर
Punjab IPS Kunwar Vijay Pratap Singh resigns, CM Captain Amarinder Singh rejects

पंजाब के IPS कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दिया इस्तीफा, CM कैप्टन अम‍रिंदर सिंह ने किया नामंजूर

चंडीगढ़ (सनी ): हाई कोर्ट की ओर से कोटकपूरा गोलीकांड की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) को रद्द करने और उसके प्रमुख कुंवर विजय प्रताप सिंह को नई एसआइटी में शामिल न करने के मामले में आज नया मोड़ आ गया। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा भेज दिया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुंवर विजय प्रताप सिंह के इस्तीफा को नामंजूर कर दिया। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आइपीएस सेवा से प्री मेच्योर रिटायरमेंट मांगी थी।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कुंवर विजय प्रताव के इस आवेदन को रद कर दिया। मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर ने कहा कि वह बेहद अनुभवी और अच्छे अफसर हैं। राज्‍य के सीमावर्ती क्षेत्राें में इस समय आतंरिक और बाहरी सुरक्षा खतरे हैं। ऐसे हालात में उनके जैसे अफसरों की जरूरत है। मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर ने कहा कि राज्य को उनके अनुभव और दक्षता की जरूरत है, जिन्होंने पंजाब पुलिस में सेवाएं देते हुए कई अहम पदों पर काम किया है।

 

source link


Leave a Reply