Latest news
जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि GYM में ओवरवेट लेग प्रेस पड़ा भारी: युवक की गई जान ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे

India Living News

Hot News
You are currently viewing रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला इंद्रप्रस्थ में विवाहिता ने फंदा लगा की आत्म हत्या , एक दिन पहले ही मनाई थी शादी की सालगिरह
Married woman hanged herself in Mohalla Indraprastha on railway road, celebrated the wedding anniversary a day before

रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला इंद्रप्रस्थ में विवाहिता ने फंदा लगा की आत्म हत्या , एक दिन पहले ही मनाई थी शादी की सालगिरह

जालंधर (अनुराग ): रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला इंद्रप्रस्थ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शैली शर्मा ने फंदा लगा आत्म हत्या कर ली। जबकि एक दिन पहले ही वीरवार रात मृतका ने परिवार संग शादी की पांचवी सालगिरह मनाई थी। मृतका का 4 साल का बेटा भी है।

थाना तीन की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। शैली शर्मा के पति विपिन शर्मा ने बताया रात को उन्होंने सालगिरह मनाई थी और सुबह पत्नी ने टिफिन पैक कर दिया और वह काम पर चला गया। शाम को उसे फ़ोन पर जानकारी मिली कि पत्नी ने ये कदम उठा लिया है। जब घर पहुंचा तो सब कुछ खत्म हो चुका था , लोगों की मदद से शव नीचे उतारा गया।

बताया जा रहा है परिवार ने कुछ कर्जा लिया हुआ था जिसको चुकाने को लेकर परेशानी थी। वही मोके पर पहुंचे थाना 3 के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने जो बयान दर्ज करवाए हैं उसकी जांच की जा रही है इसके अलावा जिन जिन लोगों से कर्ज लिया गया था उन सब को भी तमिल तफ्तीश किया जाएगा इस दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 


Leave a Reply