Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing डीसी घनशयाम थोरी ने जारी किए नई पाबंदियों के आदेश, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Now sewa kendra will be open from 9 am to 4 pm, Payment of fees from P.O.S.machines will be done

डीसी घनशयाम थोरी ने जारी किए नई पाबंदियों के आदेश, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जालंधर (अनुराग ): कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाव सरकार के निर्देशों के मुताबिक डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने शुक्रवार से नई पाबंदियों के आदेश जारी कर दिए। ये आगामी 30 अप्रैल तक लागू रहेंगे। उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस तथा जालंधर देहात के एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि सरकार की गाइडलाइंस का पालन करवाने के लिए सख्ती बरती जाए।

डीसी ने जारी किए ये निर्देश

1. सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे लेकिन टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ वहां जाकर काम कर सकता है। साथ ही मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज खुले रहेंगे।

2. राजनीतिक रैलियों पर जिले में पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीसी ने नियम का उल्लंघन करने वाले दलों के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

3. सोशल गेदरिंग होने पर आयोजक व उसमें आए लोगों के साथ वैन्यू मालिक के खिलाफ भी डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट व एपिडेमिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही, अगले तीन महीने के लिए जगह सील कर दी जाएगी।

4. नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। पेट्रोल पंप, मेडिकल शाप आदि जरूरी वस्तुएं जारी रहेंगी।

5. जिले में सभी सामाजिक, सांस्कृकित और स्पोर्ट्स गैदरिंग व कार्यक्रमों पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी।

6. विवाह समारोह व अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों में इंडोर 50 व आउटडोर 100 के ही इकट्ठे होने की अनुमति दी जाएगी।

7. सभी सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स हाल व थिएटर आदि में 50 फीसद को ही बैठने की अनुमति दी जाएगी।

 

source link


Leave a Reply