Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में हेरोइन तस्करी में दो अफ्रीकन गिरफ्तार, पंजाब और हरियाणा में करते थे सप्लाई
two-african-smugglers-of-heroin-arrested-in-jalandhar-used-to-supply-in-punjab-and-haryana

जालंधर में हेरोइन तस्करी में दो अफ्रीकन गिरफ्तार, पंजाब और हरियाणा में करते थे सप्लाई

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन समेत दो अफ्रीकन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर नाइजीरिया और कीनिया के रहने वाले हैं। दोनों तस्कर बैग में हेरोइन रखकर उसकी डिलीवरी देने के लिए आ रहे थे। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि वह बड़े अफ्रीकन रैकेट से जुड़े हुए हैं और पंजाब और हरियाणा में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि CIA स्टाफ ने मुखबिरी मिलने पर परागपुर के नजदीक GT रोड पर स्पेशल नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक मेल और एक फीमेल अफ्रीकी नागरिक देखे। शक होने पर पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली तो उनसे डेढ़ किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत नइवाशा कीनिया के रहने वाले ओकाफोर पॉल और 12 नवफिया स्ट्रीट ओमाग्बा फेज टू, ओनिथ्सा अनांब्रा स्टेट नाइजीरिया की रहने वाली मैरी नयंबूरा के खिलाफ जालंधर कैंट थाने में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ओकाफोर पॉल और मैरी नयंबूरा ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह दोनों अफ्रीकन स्मगलरों के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। वह पंजाब व हरियाणा में हेरोइन की सप्लाई करते थे। उनसे आगे पूछताछ की जा रही है।

 

source link


Leave a Reply