Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing स्कूल फीस में बढ़ोतरी के खिलाफ जालंधर में पेरेंट्स एसोसिएशन ने DC दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन किया
Parents Association protests in front of DC office in Jalandhar against increase in school fees

स्कूल फीस में बढ़ोतरी के खिलाफ जालंधर में पेरेंट्स एसोसिएशन ने DC दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन किया

जालंधर ( संदीप ) : जालंधर में मंगलवार को स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ पेरेंट्स एसोसिएशन जालंधर के सदस्यों ने DC आफिस के समक्ष सड़क पर रोष प्रदर्शन किया। कोरोना काल के दौरान भी बच्चों की फीस में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण बच्चों के माता पिता काफी परेशान है, जिस वजह से बीते दिन बच्चों के अभिभावकों ने मिलकर एक एसोसिएशन बनाई। इस एसोसिएशन में निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के माता पिता शामिल है।

पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य ने मंगलवार को स्कूलों की ओर से बढ़ाई जा रही फीस को रोकने के लिए कंपनी बाग से डीसी आफिस तक मोटरसाइकिल व स्कूटर रैली भी निकाली। इस दौरान सभी ने प्राइवेट स्कूलों के विरोध में नारेबाजी की और हाथों में तख्तियां लेकर पूरे रास्ते में रोष प्रदर्शन किया और डीसी घनश्याम थोरी को मांग पत्र देने के लिए पहुंचे थे।

इस मौके पर पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि कोरोना काल में स्कूल बंद रहे। ऐसे में बच्चे घर पर बैठकर ही पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन फिर भी स्कूल प्रबंधकों की तरफ से पूरी फीस मांगी जा रही है। इसके अलावा फीस में काफी बढ़ोतरी भी की जा रही है।

 

source link


Leave a Reply