Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार ने कोरोना के मद्देनज़र पाबंदियां बढ़ाई , शैक्षणिक संसथान बंद , सोशल गेदरिंग की जानकारी पढ़े
Punjab government increased restrictions in Corona, academic institution closed, read information about social gathering

पंजाब सरकार ने कोरोना के मद्देनज़र पाबंदियां बढ़ाई , शैक्षणिक संसथान बंद , सोशल गेदरिंग की जानकारी पढ़े

चंडीगढ़ ( अनिल ): पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर कुछ और प्रतिबंधों का एलान किया है। राज्य में 31 मार्च तक शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने तथा सिनेमा हाल व मॉल की क्षमता पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज सभी जिलों के डीसी, एसएसपी व वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान सीएम ने कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

कैप्टन ने इस बात के भी संकेत दिए कि सर्वाधिक कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में कुछ और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। पंजाब में सिनेमा हाल में क्षमता से 50 फीसद लोगों को ही एंट्री मिलेगी। माल में 100 अधिक व्यक्ति नहीं रह सकते। 11 सबसे प्रभावित जिलों में अंतिम संस्कार व शादियों को छोड़कर सभी सामाजिक समारोहों और संबंधित कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश दिया गया है। अंतिम संस्कार व शादियों में 20 व्यक्तियों की उपस्थिति की ही परमिशन दी जाएगी।

कैप्टन अमरिंदर ने अन्य राजनीतिक दलों और उनके नेताओं से भी अपील की कि वे भी राजनीतिक रैलियों में लोगों की संख्या का ध्यान रखें। अंदर (बंद जगह) की जाने वाली सभा में क्षमता से 50% ही हों, जबकि बाहर खुले स्थानों में 200 हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में कोई राजनीतिक सभा नहीं होनी चाहिए। कैप्टन ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी मास्क पहनने का सख्ती से पालन करें और जीवन को बचाने के लिए अन्य सुरक्षा सावधानियों को अपनाएं।

 

source link


Leave a Reply